अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधायक संगीता सिन्हा ने स्व. क्रांति कुमार गजेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर, शोकाकुल परिवार प्रति किया संवेदना व्यक्त

भखारा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ाडीह आर निवासी स्वर्गीय क्रांति कुमार गजेंद्र के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लेख राम साहू सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य के अलावा सिन्हा समाज के लोग उपस्थित रहे।

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने स्वर्गीय क्रांति कुमार गजेंद्र के पिता श्री बंसीलाल गजेंद्र , छोटे भाई डागेश्वर गजेंद्र तथा उनकी पत्नी एवं दो बच्चों से सौजन्य मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!