भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं योग आयोग अध्यक्ष के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर
रायपुर, 26 मई 2026। भाजपा के दिग्गज नेता, छत्तीसगढ़ की पहचान, योग आयोग के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक के निधन से पूरे प्रदेश एवं देशभर में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
वे अपने सरल व्यक्तित्व, संगठन कौशल, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके निधन से न केवल भाजपा परिवार बल्कि समस्त छत्तीसगढ़ ने एक लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।



स्वर्गीय नेता के अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव शरीर ग्राम कांडुल, वेदांत सिटी में आज शाम से प्रातः 6:00 बजे तक रखा जाएगा। इसके पश्चात कबीर नगर स्थित निज निवास में प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
अंतिम शवयात्रा 27 मई 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे कबीर नगर स्थित निवास से कबीर नगर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं आमजन से अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने स्व. रूपनारायण सिन्हा की निधन को अपूर्ण क्षति माना है और गहरी शोक व्यक्त किया है।



