20 जुलाई को जामगांव (एम) में होगा राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, शिक्षा विभाग के बैठक जारी

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय जामगांव (एम) में 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं और आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित क्षेत्र के विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।जिला प्रशासन की टीम तैयारी में जुटे हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी भी अपने स्तर पर बैठक लेकर स्थानीय पर तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश कर रहे है।



शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।



