अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आराध्य माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।

श्रीमती साहू ने 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर मनाई जा रही भक्त माता कर्मा जयंती पर प्रदेश और क्षेत्र के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने बधाई संदेश में श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भावना से साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए समाज और मानवता की सेवा करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!