अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

यूथ विजिल ग्रुप द्वारा त्रि-दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन, सब-इंस्पेक्टर धनेश्वरी सिन्हा का सम्मान

बेल्हारी। जामगांव आर दक्षिण पाटन ग्राम धमना में यूथ विजिल ग्रुप के तत्वावधान में त्रि-दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम धमना निवासी एवं नवपदस्थ सब-इंस्पेक्टर (जंगलवार ट्रेनिंग) धनेश्वरी सिन्हा का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, व्याख्याता श्रीष्टि स्वर्णकर, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती कल्याणी साहू, कुमारी शीतल सोनी, प्रभारी प्राचार्य रवि अग्रवाल, जितेश साहू, उपसरपंच लालकुमार साहू, शत्रुघ्न सिन्हा, कोमल साहू, कमलेश यादव, शिवराज यादव एवं सत्येंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से ग्राम की प्रतिभाओं एवं गौरव को सम्मानित किया गया तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!