बिजली करंट से लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, अम्लेश्वर पुलिस कर रही है जांच
अम्लेश्वर पाटन। अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झीट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली लाइन सुधार कार्य के दौरान एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार के कर्मचारी जितेंद्र ठाकुर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन सुधार का कार्य कर रहे थे।


घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिर हाल अभी झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजन और लोग मौजूद हैं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत के सरपंच रुपेंद्र राजू साहू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हैं।
फिलहाल अमलेश्वर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लाइनमैन की मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण से हुई।








