अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विद्युत कार्यालय के सामने स्मार्ट मीटर तोड़ा, ज्ञापन की जगह चिमनी सौंपा और मुख्यमंत्री का जलाया पुतला , इसके पहले बिजली विभाग को लालटेन सौंप चर्चा में आए थे राकेश ठाकुर

दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों, उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे भारी भरकम बिजली बिलों तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत कार्यालय का घेराव किया।

राजीव भवन, दुर्ग से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में निकले। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली पटेल चौक पहुंची, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय का घेराव कर बिजली विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर अपने साथ स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और बिजली कार्यालय के सामने उसे प्रतीकात्मक रूप से पटक-पटककर तोड़ते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को चिमनी भेंट करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया और कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने प्रदेश की जनता को फिर अंधेरे की ओर धकेलने का काम किया है। यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन जनता पर थोपी जा रही महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के जनआक्रोश का प्रतीक है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर विद्युत कार्यालय के घेराव में लालटेन सौंप कर चर्चा में आए थे अब एक बार फिर विद्युत विभाग को चिमनी सौंप अनोखा प्रदर्शन किया गया ।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया और पटेल चौक, दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की झूमा झटकी भी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जनता बढ़ते बिजली बिलों, स्मार्ट मीटर की मनमानी और बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय उस पर आर्थिक बोझ डालने में लगी हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई और आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा, “भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को भूल चुकी है। आज हर घर में बिजली बिल चिंता का विषय बन गया है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी कीमत पर जनता का शोषण नहीं होने देगी।” आज जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल को बहुत याद कर रही है जिसमे उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलता था।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा, “प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को भी कमाई का जरिया बना चुकी है। अनाप-शनाप बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती है और जब तक सरकार जनता को राहत नहीं देती, तब तक हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।”

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा, गलत एवं अनियमित बिजली बिलों को तत्काल निरस्त करने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, दीपक दुबे, विक्रांत अग्रवाल, आनंद ताम्रकर, अल्ताफ अहमद, नासिर खोखर, जामवंत गजपाल, राम सुर्यवंशी, मोहन साहू, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, करीम खान, उमेश साहू, संतलाल बंजारे, राजेश मानिकपुरी, राकेश हिरवानी, अमृत राजपूत, अभिषेक जांगड़े, जयप्रकाश साहू, सुमित नारंग, गजानन्द साहू,जगदीश मारकंडे, महेंद्र निषाद, श्यामाचरण मनहर, विष्णु निषाद, यध्वंत यादव, जय निषाद, गोविंदा निषाद,निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू, सुनीता देवांगन,शकुंडिमर, माहेश्वरी ठाकुर, सुनील घोष, बिना देशमुख, अली असगर, मनीष सोनी, जमुना साहू, ममता गुप्ता, अनीता कश्यप, ईश्वरी साहू, तिलक राजपूत, हेमराज साहू, महेश राव, त्रिशरण डोंगरे, मेघनाथ साहू, राहुल शर्मा, हरीश सिंह, ज्ञानू राम निर्मलकर, चंद्र मोहन, गाने राजा, विक्रम बघेल,अनूप वर्मा, निलेश कोरे,अजय मिश्रा, धर्मेंद्र, बंटी, नारायण, देवेंद्र मारकंडे, राजकुमार साहू, राकेश दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!