आदर्श ग्राम कौही में रामधुनि का आयोजन,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हम सबके भाँचा /नारद साहू

रानीतराई: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम कौही ने पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर श्रीराममय रामधुनी सम्मेलन का आयोजन किया। विगत वर्षों से डीजे डांस का आयोजन हो रहा था लेकिन इस वर्ष अपना गणेश उत्सव समिति भाटापारा कौही के अध्यक्ष रुस्तम साहू उपाध्यक्ष श्रीमान मनोज निर्मलकर एवं लेखराम निषाद की पहल से अपनी हिन्दू धर्म के अनुसार श्रीराम भगवान जी हमारे छत्तीसगढ़ के भांजा है और पुरे कौही राममय रामधुनी सम्मेलन का आयोजन कर भक्ति में डुबकी लगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम मुख्य रूप से नारद साहू जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि,श्रीमती लीना साहू सरपंच ग्राम पंचायत कौही श्री योगेश्वर साहू अध्यक्ष- सेवा सहकारी समिति डीडाभाठा, हेमलाल सोनकर उपसरपंच सुरेश साहू सरपंच प्रतिनिधि,कामता प्रसाद साहू सांसद प्रतिनिधि,डॉ संतोष साहू बुथ अध्यक्ष सोहन साहू बुथ अध्यक्ष माधो सोनकर, भुखन सोनकर,
कमल साहू,पन्ना निर्मलकर, महादेव निषाद,
नारायण साहू मां काली साउंड,खूबलाल मेश्राम,हर्ष साहू, कमलेश यादव ,प्रीतम निषाद,पीतेश साहू, बुद्धदेव साहु,सुखदेव निषाद, श्रीमती लता निषाद।
मंच संचालक मूलचंद साहू वेदप्रकाश साहू श्रीमान थानु राम देवांगन उद्घोषक रामायण ने किया आयोजक- अपना गणेश उत्सव समिति भाटापारा कौही एवं समस्त ग्रामवासी कौही की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।








