अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में पंडित युवराज पांडे के मुखारविंद से चल रहा हैं भागवत महापुराण कथा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं कथा का रसपान

पाटन : नगर पंचायत पाटन अंतर्गत अखरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती मीना कश्यप की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित युवराज पांडे श्री जगन्नाथ मंदिर अमली पदर देवभोग जिला गरियाबंद वाले के मुखारविंद से कथा का रसपान श्रद्धालु कर रहे है।

आपको बता दें कथा दशहरा मैदान अखरा पाटन में दोपहर 1:00 बजे से शुरू होती है। आज 08 नवंबर कथा का दूसरा दिन है। श्रीमद् भागवत कथा आज से लगातार 13 नवंबर तक श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। सुदामा चरित्र, तुलसी वर्षा गीता दान हवन पूजन महाप्रसादी भोग भंडारा एवं शोभायात्रा के साथ कथा में विराम लगेगी।

मौके पर भूपेंद्र कश्यप, भूपेश कश्यप, अमन कश्यप, मिशिका ,महेंद्र कश्यप, नर्सिंग, बिरेंद्र ,रमन, किशोर, राहुल, विवेक, शलभ ,अंकुश ,पुरुषोत्तम कश्यप सहित पूरा कश्यप परिवार कथा का श्रवणपान कर रहे है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!